भाजपा नेता ने जदयू का दामन थामा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद मितेन्द्र कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा मुझे भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिए है।लेकिन उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा पत्र में यह बताया गया है कि मैं इस्तीफा ब्यक्तिगत कारण से दिया हुँ मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को ही जदयु के सदस्यता ग्रहण कर लिए थे।लेकिन इसका जानकारी जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा को व्हाट्सऐप पर 15 नवम्बर को दिया गया। राकेश सिंह का जदयू में जाना दुर्भाग्यपूर्ण है पहले राष्ट्रहित में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे लेकिन उनका यह कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से जदयू में गए है।इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नही है बल्कि हकीकत यह है कि व्यक्तिगत स्वार्थ में जदयू का दामन थामे हैं उनका इच्छा है कि 20 सूत्री का जब गठन हो तो उसमें मुझे जगह मिल जाए।विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जदयू जैसे क्षेत्रीय पार्टी में प्रखंड अध्यक्ष बनना यह सम्मानजनक पद नहीं है विगत पंचायत चुनाव में मुखिया रहते हुए मुखिया का पद छोड़कर सरपंच पद से चुनाव लड़कर उन्होंने जो अपना जनाधार और जनता के बिच लोकप्रियता साबित कर दिए हैं उसी से प्रभावित होकर जदयू ने उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाया है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार किया है।इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह ने दिया है।

Join us on:

Leave a Comment