तेज रफ्तार के कहर में मोटरसाईकिल सवार दो युवक की मौत दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

तेज रफ्तार के कहर में मोटरसाईकिल सवार दो युवक की मौत हो गई और एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, घटना
बिहार के मुजफ्फरपुर की है, दिन के समय करीब एक बजे बरूराज थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाही लक्ष्मीनिया के पास एक ट्रक ने अपाची बाइक को जोरदार टककर मारी, बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जिसमें मनीष कुमार उम्र करीब 24 वर्ष, ऋषिकेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष मरने वाले दोनो गाँव खोरीपाकर थाना साहेबगंज के रहने वाले है , चालक ट्रक छोर कर फरार हो गया।सूचना पर स्थानीय थाना साहेबगंज द्वारा दोनो शवो को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर लाया गया एवम ट्रक को कब्जे में कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment