शहर में बढ़ते अपराध के विरुद्ध सड़क पर लोग, आगजनी, जाम, बंद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर

कांटी में आय दिन चोरी की घटना में इजाफा हो रहा है। बुधवार की देर रात में प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया हालांकि चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहा। दुकान के पीछे का दीवाल तोड़कर चोर दुकान में घुसने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। सुबह सुबह मकान मालिक द्वारा देखे जाने पर इसकी सूचना दुकानदार को दी गई। जिसके बाद आसपास के दुकानदार आक्रोशित हो गए। व्यवसायों ने बताया कि बीते 10 दिनों के भीतर कांटी नगर परिषद क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने तीन दुकान को निशाना बनाया था जिसमे दो ज्वेलर्स का दुकान और एक सृंगार का दुकान था। उस मामले में लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान दुकानदारों को हुआ था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई करवाई नही की गई। रात्रि गश्ती में लचीलापन के कारण पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है, और चोर दुकान के शटर को काटकर दीवाल तोड़कर चोरी कर रहा है। आक्रोशित व्यवसायों ने कांटी हरिजन चौक प्रखंड मुख्यालय के समीप कांटी-मड़वन सड़क मार्ग को जाम कर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तकरीबन 2 घण्टे तक जमकर बाबाव काटा। हालांकि इस बीच कांटी थाना के पुलिस मौके पर पहुँचकर आक्रोशितों को शांत कराने में जुटी रही करी मशक्कत के बाद व्यवसायों ने जाम को समाप्त किया। पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि व्यवसायों में वयाप्त डर का माहौल बना हुआ है, यदि पुलिस अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें तो फिर चोरी की घटना पर लगाम लगाया जा सकता है, रात्रि गश्ती हो।।

बाइट- पीड़ित दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment