महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने कहा दहेज के लिये ले ली जान!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में ससुराल में मौत हो गई, जिसके बाद महिला के मायके वालों ने ₹5 लाख रुपए नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पुलिस ने महिला के पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के बड़ी जाना गांव की है। बताया जाता है कि बड़ी जाना गांव निवासी मोहम्मद अफरोज की पत्नी सामना खातून की बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि मृतिका की बेटी की शादी 7 नवंबर को हुई थी उस शादी के लिए ससुराल वाले मायके से ₹5 लाख रुपए लाने के लिए दबाव बना रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे। इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की हत्या कैसे की गई है लेकिन मायके वालों का आरोप है इसके शरीर पर घसीटने के निशान हैं और रुपया को लेकर पहले भी प्रताड़ित किया गया था और इसीलिए उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है।
बाईट- मृतका के परिजन
बाईट- मृतका के भाई

Join us on:

Leave a Comment