बेगूसराय में दो दिवसीय किसान मेला का डीएम ने किया उद्घाटन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के आईटीआई मैदान में किसानों के लिए 2 दिनों का कृषि यंत्रीकरण मेला का आयोजन किया गया है। इस कृषि यंत्रीकरण मेला का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस कृषि यंत्रीकरण मेला में सब्सिडी के तहत कृषि से जुड़े 90 उपकरणों को स्टॉल लगाया गया है जहां किसान अपनी खेती के लिए कृषि के नए-नए उपकरण खरीद सकते हैं। बताया जा रहा है कि कृषि यंत्रीकरण मेला में सब्सिडी के तहत उपकरण खरीदने के लिए 2800 किसानों ने आवेदन दिया था जिसमें से 850 किसानों का चयन किया गया है ।डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि इस मेले से किसानों को काफी लाभ मिलेगा किसान अपने हिसाब से नए नए कृषि यंत्र की खरीदारी करेंगे जो सब्सिडी के तहत होगा। आज जरूरत है कि किसानों के द्वारा कमर्शियल खेती की जाए ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो सके। आज किसान के बेटे के द्वारा किसानी छोड़ने की बात कही जा रही है ऐसे में सरकार किसानों के लिए कई योजना लाई हैं ताकि किसान अधिक से अधिक इसका फायदा उठा सकें। आधुनिक खेती के लिए नए नए उपकरण बाजार में आए हैं ऐसे उपकरण का उपयोग करने से जहां फसलों की पैदावार बढ़ती है जिससे किसानों को काफी लाभ होगा। आधुनिक तरीके से खेती करने से लागत से ज्यादा मुनाफा खेती में आएगी इसलिए किसानों से के लिए यंत्रीकरण मेला लगाया गया है जहां किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी भी दी जा रही है और नए-नए यंत्रीकरण मेले में उपकरण भी दिए जा रहे हैं।
बाईट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment