धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
SSB एसएसबी की 71वीं बटालियन का सामाजिक दायित्व कार्यक्रम। लड़कियों के लिये शुरू किया रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम। 20 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ उद्घाटन। जमुनिया अठमोहान पोस्ट में शुरू हुआ प्रशिक्षण। :पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के जमुनिया अठमोहान पोस्ट पर तैनात 71 वीं वाहिनी एसएसबी बटालियन ने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम को शुरू किया है। इस कार्यक्रम में 20 दिवसीय रोजगारपरक ब्यूटिशयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 71वीं वाहिनी कमांडेंट दीप रंजन सिंह ने किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्र में गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा कुछ न कुछ कार्यक्रम चलती रहती है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये दर्जनों की संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां युवती और महिलाये पहुंची थी। विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार को गमला युक्त पौधा देकर एसएसबी कमांडेंट ने सम्मानित किया। एसएसबी कमांडेंट दीप रंजन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसबी का सतत प्रयास है कि सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के साथ ही सामाजिक उत्थान भी हो जिस को लेकर एसएसबी हमेशा सीमावर्ती क्षेत्रों में सिलाई,बुनाई , ड्राइविंग कोर्स, इलेक्ट्रॉनिक गजट प्रशिक्षण, किसान उत्थान से जुड़ी से जुड़ी कार्यक्रम चलाती रहती है।
BYTE :_दीप रंजन सिंह,कमांडेंट, 71वीं वाहिनी बटालियन,एसएसबी




