बेगूसराय में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान में सैकड़ों अवैध दुकाने ध्वस्त!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय शहर में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर एनएच किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक के बीच जेसीबी के सहारे दर्जनों झोपड़ी नुमा दुकान जेसीबी से तोड़ कर हटाया जा रहा है । आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह जेसीबी से झोपडी का बनाए गए दुकान को तोड़ा जा रहा है। दरअसल बेगूसराय शहर में फोरलेन पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है इसको लेकर एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है जिला प्रशासन के द्वारा पिछले 3 दिनों से स्थानीय दुकानदारों को मायर्किंग कर और नोटिस देकर एन एच किनारे से अपनी दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया था। उसके बाद आज से जेसीबी के सहारे जिला प्रशासन की टीम सदर बीबीओ सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया है‌। एन एच 31 किनारे सैकड़ों संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर दुकान बना लिया था जिसे हटाया जा रहा है। बीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है हर दो-तीन माह में यहां पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाता है लेकिन इसके बावजूद लोग अतिक्रमण कर दुकान बना लेते हैं ऐसे में इन लोगों को खाली कराया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
बाईट- सुदामा प्रसाद, बीडीओ बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें