संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में हो रहे कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव को लेकर JDU और RJD वालों पर मंच से बोले तीखा निशाना साधते हुए कहा कि ये राजद वाले विधानसभा में रहे या सांसद में या फिर राज्यसभा में हर जगह कुछ न कुछ गड़बड़ करते रहते हैं जिसके वजह से यह सीट खाली हो गई, इसके साथ ही उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर और कुढ़नी के मतदाताओं से अपील किया कि इसी मिट्टी का खुशबू उनके अंदर है , इतना ही नही उन्होंने कहा कि जो लोग मुसलमानों को डरा कर वोट लेने की कोशिश करते है बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है, डराने वाले बोलते है कि भाजपा खा जाएगी तो अरे भाई भाजपा के पास मैं हूँ तो सबसे पहले भाजपा हमें खा जाती , भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं किसी से नही डरता , डरता हूँ तो सिर्फ खुदा से




