पटना – अनुमंडल में अक्टूबर माह में विभिन्न मामलों के 411 आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

सिर्फ अक्टूबर माह में बाढ़ अनुमंडल में हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न मामलों के 411 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

अरविंद प्रताप सिंह, ASP, बाढ़

बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, उत्पाद अधिनियम व अन्य मामलों में कुल 411 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है!
इसमें सबसे अधिक बाढ़ थाना ने 106 आरोपियों की गिरफ्तारी की है वहीं बख्तियारपुर थाना द्वारा 94 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है!
ASP अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया मुख्यालय से प्राप्त आदेश के आधार पर उक्त कारवाई लगातार जारी है, विभिन्न कांडो के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये ये अभियान लगातार जारी रहेगा!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें