मनोज कुशवाहा के नामांकन में पहुँचे महागठबंधन के दिग्गज, किया जीता का दावा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर

कुढ़नी उपचुनाव को लेकर जेडीयू की टिकट पर महागठबंधन उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने नॉमिनेशन किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर क्लब के मैदान में नामांकन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेडीयू और राजद के कई दिग्गज नेता उपस्थित हुए। जिसमें जेडीयू
के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री आलोक मेहता, मंत्री लेसी सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, आईटी सेल के मंत्री इसराइल मंसूरी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री सह प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को बधाई दी और पूरे जोरशोर से चुनाव के मैदान में उतरने को कहा। मंच से उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा की इस बार सभी लोगों और कुढ़नी की जनता से अपील है की कुढ़नी को भाजपा मुक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की चुनाव में 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

Join us on:

Leave a Comment