बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी इम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ़्फ़रपुर के लक्ष्मी चौक स्थित एक विवाह भवन के सभागार में सोमवार को बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी इम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन, पटना जोन के कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जोनल हेड डी पी खुराना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दविवार्षिक सम्मेलन में महासचिव डा पीसी चंद्रा और डॉक्टर योगेंद्र पासवान के द्वारा पिछले मीटिंग एवम विभिन्न आयोगों के साथ बैठक पर विस्तृत जानकारी दी गयी. और उसके बाद उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।जोनल हेड डी पी खुराना ने बताया कि बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन है. इस कार्यक्रम में बाबा भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया. उन्होंने कहा कि अगर बाबा भीमराव अम्बेडकर नहीं होते तो आज हमलोग यहाँ पर नहीं होते, उन्हीं की देन है कि हमलोग यहाँ पर एक साथ बिना किसी भेदभाव के साथ बैठे हैं.

Join us on:

Leave a Comment