प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। गिरीराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय और बिहार में जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ गए हैं तब से अपराध चरम पर हैं। नीतीश कुमार 2005 में लालु राज को जंगल राज कहकर आए थे लेकिन अभी जो हालत है वह नीतीश कुमार के जंगल राज की उपाधि मिलेगा। अगर बिहार और बेगूसराय में इथोनाल की फैक्ट्री बनेगी तो ताली आपकी बजेगी तो अपराध बढ़ने पर गाली भी आपको ही मिलेगा। बेगूसराय औधौगिक क्षेत्र में जिस तरह से यहां अपराध बढ़ेगा तो बाहर के लोग किस तरह देखेंगे। केन्द्र सरकार ने 50 हजार करोड़ से अधिक राशि से विकास कर रही है लेकिन अपराधियों की वारदात से लोग सहमें है। चार दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में है। आज बेगूसराय और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार जंगल राज की उपाधि दी है।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
बेगूसराय में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओवेसी जनों के रास्ते पर जा रहे हैं भारत नए भारत के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकसित हो रहा है। आप सिर्फ जहर उगलना बंद कर दिजिए । आज भारत जिस ऊंचाई पर वह सपना ना ओवेसी देखा ना ही कांग्रेस देखा है। इसलिए औवेसी जिन्ना के रास्ते चलना बंद करें।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




