बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा करने आरा पहुँचे डीआईजी छत्रनील सिंह

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट

भोजपुर जिले में लगातार बढ़ रहे हैं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी छात्रनिल सिंह खुद आरा पहुंचकर समीक्षा में लगे हुए हैं ।कल देर शाम आरा के नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोड़ के पास हुए आटा मिल संचालक बाप बेटे को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दिया था। जिसमें पुत्र आकाश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी ।घटना पूर्व विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है ।वहीं पुलिस ने छानबीन के दौरान नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को दोषी पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। और इसमें जो भी शिथिलता बरती गई है उन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी छत्रनिल सिंह ने दिया है।छत्रनिल सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं। और इस कांड में शामिल जो भी अपराधी है जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे, क्योंकि उनको पकड़ने की लगातार छापेमारी शुरू कर दी गई है। 
बाईट/-छत्रनिल सिंह(डी आई जी शाहबाद प्रछेत्र)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें