राजस्थान से सायकिल पर 5 देशों की यात्रा को निकले आशीष का मधुबनी में स्वागत!

SHARE:

रिपोर्टर-संजय कर्ण

राजस्थान से सिंगापुर साइकिल से निकले युवक का झंझारपुर में स्वागत

● 90 दिनों में यात्रा पूरी करने का टारगेट

● रास्ते मे पेड़ लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिये कर रहें लोगों को जागरूक

साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ की अनोखी यात्रा पर राजस्थान से निकले आशीष जेरी चौधरी शनिवार शाम झंझारपुर पहुंचे। स्थानीय लोगो ने इनका जोशीला स्वागत किया गया। देर शाम झंझारपुर में रात्रि प्रवास के लिए रुके 25 वर्षीय युवक श्री चौधरी ने बताया कि उनकी यात्रा 16 अक्टूबर को राजस्थान से शुरू होकर गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, अयोध्या, खलीलाबाद, हेतिमपुर, ख़ुशीनगर, रामपुर खजुरिया, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा होते हुए शनिवार को झंझारपुर पहुँची।रविवार सुबह फार्विसगंज के लिए निकलेंगे और बहादुरगंज, सिल्लीगुरी, गोहाटी, बोनगाईगांव, दिमापुर, मणिपुर, मयंमार, थाईलैंड, मलेशिया होते हुए 15 जनवरी को सिंगापूर पहुँचने का टारगेट है।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश देना, रास्ते में एक पेड़ लगाना और सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह जो रोक लगाने के लिए स्कूल कॉलेज में भी मोटिवेट करना हैं। इनके यात्रा को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भी रास्ते में सपोर्ट करती है। पर्यावरण यात्रा पर निकले श्री चौधरी को यह प्रेरणा स्कूल के समय अपने गुरु से मिली।
बाइट– साइकिलिस्ट आशीष जेरी चौधरी

Join us on:

Leave a Comment