रिपोर्ट-संजय कर्ण
झंझारपुर (मधुबनी)
अनुमंडल पेंशन समाज झंझारपुर की बैठक अनुमंडल मुख्यालय स्थित केजरीवाल उच्च विद्यालय में हुई. शिक्षाविद कुमार रामेश्वर लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई. जिसमें कुमार रामेश्वर लाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष से चुना गया. उपाध्यक्ष का पद पर महेश्वर सिंह एवं राजा महतो काबिल हुए. योगेंद्र मंडल संयुक्त सचिव बने. वही, कोषाध्यक्ष का पद अयोध्या शाह के पास गया है. इसके अलावा बाबूजी साह, झपसू सिंह, प्रभु नारायण राउत, तपेश्वर प्रसाद सिंह, शशिनाथ प्रसाद, राजेंद्र मिश्र, कंचन बढई, परमानंद ठाकुर, सीताराम चौधरी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये. यह चुनाव 2022-24 के लिए किया गया है. चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र नारायण झा के देखरेख में यह चुनाव कराया गया. बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया. संगठन के चुनाव के बाद पेंशनर समाज के अध्यक्ष कुमार रामेश्वर लाल ने संबोधित करते हुए बताया कि संगठन के नए कमेटी के द्वारा संगठन की मजबूती के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा संगठन के विस्तार के लिए नए पेंशनरों को जोड़ने एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग देने एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा.




