कांग्रेस के राह पर चल रही भाजपा- कॉमरेड अशोक ओंकार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

भाजपा चली कॉंग्रेस की राह :- कॉमरेड अशोक ओंकार , राष्ट्रीय महासचिव , एमसीपीआई (यू)

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में एमसीपीआई (यू) की चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चंद्रशेखर भवन मिठनपुरा में आज शुरू हुआ, प्रथम सत्र में झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुआ , इस अधिवेशन में पूरे देश भर से आये प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है , एमसीपीआई (यू) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड अशोक ओंकार , पोलित ब्यूरो मेम्बर महेंद्र नेह , अनुभव दास शास्त्री, राजा दास , शिव कुमार ,रंजीत सिंह शेखों , कॉमरेड नागभूषण ने मंच को संभाला और खुले सत्र का आगाज किया, खुले सत्र का विषय नई आर्थिक नीति पर सभी वामपंथियों विरादराना संगठन के वरिष्ठ साथी अपनी उपस्थिति दर्ज कर देश और दुनिया मे चल नई आर्थिक नीतियों पर अपने विचार रखे और इनके चुनौतियो से निपटने के लिये पूरे देश के आवाम से आह्वान किया ,इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाकपा माले लिबरेशन की केंद्रीय कमिटी तथा महिला संगठन एपवा की महासचिव मीणा तिवारी , राज्य सचिव एसयूसीआईसी के अरुण कुमार सिंह, कॉमरेड भाकपा माले रेड स्टार के पोलित ब्यूरो मेंबर वशिष्ठ , भाकपा माले के कृष्णमोहन आदि लोगों ने मंच को साझा किया , एमसीपीआई (यू) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड अशोक ओंकार ने कहा कि भाजपा की यह सरकार कॉंग्रेस की आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ा रही है और उसके आर्थिक नीतियों के बताए रास्ते पर चल रही है,

बाइट:- कॉमरेड अशोक ओंकार , राष्ट्रीय महासचिव , एमसीपीआई (यू)

Join us on:

Leave a Comment