तेज-तेजस्वी ने चढ़ाई पुत्र धर्म की बलि, रोहिणी का किडनी देने का निर्णय काबिले तारीफ – भाजपा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें किडनी में इन्फेक्शन की समस्या है जिसको लेकर उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है इस बीच लालू प्रसाद के सुपुत्र रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी दान करने की बात कही है। जिसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है वही भाजपा ने रोहिणी के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दायित्व लालू के पुत्र तेजस्वी या तेजप्रताप का होना चाहिए था भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि लालू के दोनों पुत्र तेजस्वी और तेजप्रताप पिता के अर्जित संपत्ति व राजनैतिक विरासत का भोग मैं मदहोश है और इस मदहोशी में पुत्र धर्म की बलि चढ़ा दी उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में पुत्र को पिता का सहारा बनना चाहिए लेकिन यह दायित्व रोहिणी आचार्य निभा रही हैं जिसकी तारीफ होनी चाहिए हालांकि इस दायित्व का निर्वाह दोनों पुत्रों को करना चाहिए था

Bite .. प्रेमचंद्र पटेल, प्रवक्ता भाजपा

Join us on:

Leave a Comment