अमित कुमार की रिपोर्ट
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। हालात यहां तक आ गए हैं कि उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय से भी किनारा कर लिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी वो अनुपस्थित रहे, साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव मे वो नहीं दिखे जिसको लेकर विपक्ष भाजपा ने इसे जगदानंद सिंह की पार्टी से नाराजगी बताते हुए कहा कि राजद महज एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और जो राजद की नीतियों और कार्यशैली की खामियों को उजागर करता है उसे राजद का शीर्ष नेतृत्व दरकिनार कर देती है। जगदानंद सिंह के बेटे व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्रिमंडल व पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने लगे तो उन्हें भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालाकी राजद के प्रदेश स्तरीय नेताओं का कहना है कि जगदानंद सिंह इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और जल्द ही वो सक्रिय राजनीति में दिखेंगे।




