प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में सत्ताधारी दल के सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान ने बिहार में शराबबंदी को असफल बताया है। बिहार में इन दिनों शराबबंदी को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता लगातार शराब बंदी पर सवाल उठा रहे हैं और इसे विफल ही बता रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बेगूसराय के बकरी से सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान ने भी शराबबंदी को विफल बताया है हालांकि वे सरकार की मंशा और बंदी को सफल बनाने को लेकर सरकार के प्रयास की सराहना जरूर की है। विधायक सूर्य कांत पासवान ने कहा कि सरकार ने शराब बंदी लागू किया इसमें एक चीज हुआ रोड पर जो हंगामा होता था नाटक करते थे वह काम बंद हुआ लेकिन शराबबंदी सफल नहीं हुआ है सरकार प्रयास कर रही है। शराबबंदी को लेकर सरकार चिंतित है हम लोग भी चिंतित हैं यह बंद हो इसके पीछे हम लोग लगे हैं लेकिन यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि पूर्ण शराबबंदी नही हुआ है हम लोग प्रयास कर रहे हैं कड़ी कार्रवाई हो शराब बेचने वाले और बनाने वालों पर लेकिन जब तक गांव के लोग जागरूक नहीं होंगे आम लोग जनता जागरूक नहीं होगी तो शराब बंदी संभव नहीं है।
बाईट-सूर्यकांत पासवान, विधायक सीपीआई




