प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय एसपी आफिस में आज मासिक अपराध समीक्षा बैठक एसपी योगेंद्र कुमार ने किया। इस मासिक क्राइम मीटिंग में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, और थाना अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। एसपी ने समीक्षा बैठक में योजनाबद्ध तरीके से अपराधियों पर नकेल कसने और गिरफ्तारी के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले में अपराध में कमी लाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है, पिछले माह बेगूसराय पुलिस ने 120 हथियार 166 जिंदा कारतूस बरामद किया है, इसके साथ ही 466 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। मुख्यालय के निर्देश पर बजारा टीम को गठन किया गया है,इस बजारा टीम ने 112 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा वहीं बजारा टीम ने 60 जिंदा कारतूस तीन हथियार बरामद किया है। साथ ही 15 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि पिछले माह बेगूसराय पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण भरा रहा । अक्टूबर माह में दीपावली, छठ पूजा हुई इस दौरान किसी तरह का अप्रिय घटना नहीं हुई और इस दौरान जो पुलिस अधिकारी अच्छे काम किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। नवंबर और दिसंबर माह में अपराधियों कि धड़ पकड़ करने तथा क्राइम कंट्रोल करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




