हिलसा जेल से कैदी ने किया वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बड़ी खबर नालंदा जिले के हिलसा उपकारा से आ रही है। जहां हिलसा उपकारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि उपकारा के अंदर बार्ड में बन्द कैदी अंदर बैठकर ताश खेलते हैं। और जमकर मोबाइल का उपयोग करते हैं। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जेल में बंद एक शख्स जो यह बता रहा है। की हिलसा जेल प्रशासन की मिलीभगत से किस प्रकार मोबाइल और ताश की पत्ती के साथ-साथ गांजा की पुडिया खुलेआम इस्तेमाल की जा रही है। इतना ही नहीं जेल के अंदर वार्ड में बंद कैदी भी नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन सब मामलों के पीछे कौन लोग है जो इस तरह के प्रतिबंध सामानों का अंदर प्रवेश करा रहे हैं। कही ना कही इस पूरे प्रकरण में पूरे जेल प्रशासन की मिलीभगत तो नही है। वही सरकार से मांग करती है कि हिलसा उपकारा में तैनात सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करें। ताकि आने वाले समय मे इस तरह के मनमानी जेल प्रशासन नहीं कर सकें।

बाइट।सुधीर कुमार एसडीओ हिल्सा

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

Join us on:

Leave a Comment