छत की सफाई करने के दौरान गिरकर वृद्ध की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दीपावली पर्व को लेकर छत की सफाई कर रहे एक वृद्ध की गिरकर मौत हो गयी। यह घटना रविवार को कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव की बतायी जाती है। छत से गिर दम तोड़नेवाले वाले 70 वर्षीय वृद्ध की पहचान सिलौटा गांव निवासी रामजी बिंद के रूप में हुई है। वृद्ध के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हो गया। वहीं घटना की सूचना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ भी जुट गयी। इसके अलावे घटना की सूचना मिलते ही मृतक रामजी के घर जिला परिषद कैमूर विकास सिंह ऊर्फ लल्लु पटेल मौके पर पहुंच कर परिवार को साहस दिया व शोक संवेदना व्यक्त किया. साथ ही दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। इस दौरान मंटू पटेल, अधिवक्ता कृष्णा सिंह, अजित पटेल, लालू, रवि गुप्ता राम बेलास यादव मौजूद रहें। बता दें कि रविवार की सुबह रामजी बिंद घर की साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वे छत की साफ सफाई करने लगे। साफ सफाई करने के दौरान अचानक छत से रामजी बिंद नीचे गिर गये। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी। जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों की सहयोग से वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment