अमित कुमार की रिपोर्ट
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा जदयू के गठबंधन की सरकार में रोजगार सृजन को लेकर बनाई गई योजना पर वर्तमान महागठबंधन की सरकार काम कर रही है। लेकिन यह भी ढकोसला साबित हो रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र की कौशल विकास योजना के तहत बिहार में हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ आज उनसे वह रोजगार भी छीना जा रहा है बिहार की महागठबंधन की सरकार को यह बताना चाहिए कि उन के माध्यम से अभी तक कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया गया उन्होंने कहा कि बिहार में भय का माहौल है अपराधी सर चढ़कर तांडव कर रहे हैं राजधानी पटना में ही हत्या की घटना हो रही है। लड़का की नीतीश कुमार कहते हैं कि वह ना तो किसी को बस आते हैं और ना ही किसी को बचाते हैं फिर आरोप में फंसे डीजीपी स्तर के लोगों को क्लीन चिट दिया जा रहा है जबकि इसकी जांच निष्पक्ष रुप से कराई जानी चाहिए थी। बिहार वासियों में असंतोष की भावना बढ़ रही है उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधी गठजोड़ से त्रस्त व्यापारी पलायन को मजबूर हैं और भय के माहौल में जी रहे है।



