कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भगवानपुर थाने के तुतुआईन डैम के पास बीते 17 अक्टूबर को बबलू यादव का शव बरामद किया गया था। जिस मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया तो यह मामला सामने आया कि अवैध संबंधों के चलते बबलू यादव की हत्या की गई है। जिसके बाद इस मामले में संलिप्त 5 लोगों को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें सोनू पटेल, प्रद्युम्न पटेल ,योगेंद्र पटेल, नीलेश पटेल और गणेश पटेल सभी भगवानपुर थाना के ओरगांव गांव निवासी हैं।
इस संबंध में शनिवार को दोपहर घटना का उद्भेदन करते हुए कैमूर एसपी राकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि 17 अक्टूबर को कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के नदला ओरगांव निवासी राधेश्याम ने भगवानपुर थाना में सोनू पटेल के मिसिंग की शिकायत दर्ज किया था की मेरा बेटा सोनू पटेल 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे गांव के ही बबलू यादव के साथ बाइक से घूमने निकला था देर रात तक घर नहीं पहुंचा। खोजबीन करने के बावजूद कुछ भी पता नहीं चल सका। लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद भगवानपुर थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया। कैमूर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ भभुआ के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया। अनुसंधान के दौरान कार्रवाई करते हुए एसआईटी की टीम ने भगवानपुर के तुतुआईन डैम के पास से बबलू यादव का शव बरामद किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू खून लगा गमछा और बाइक को भी बरामद किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पांचों अपराधियों ने बताया कि बबलू यादव का मेरे इन पांच में से एक के परिजन के साथ अवैध संबंध था। ऐसी स्थिति में हम सभी भगवानपुर थाना के तुतुआइन डैम के पास पहुंचे। नशा करने के बाद तू तू मैं मैं किया। फिर चाकू मारकर बबलू यादव की हत्या कर दिया। इसके बाद बबलू यादव के शव को डैम के पास ही झाड़ी में छुपा दिया। आपको बता दें कि अपराधियों ने इस घटना को 16 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे अंजाम था। और पुलिस ने 16 घंटे के भीतर बबलू यादव का शव बरामद कर ली। साथ ही घटना के महज 100 घंटे के भीतर इस हत्याकांड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।



