रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद में झारखंड के एक गिट्टी व्यवसायी को अगवा कर उसके साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है।गंभीर हालत में इलाज़ के लिये उसे सदर अस्पताल लाया गया है।उसकी पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी सुबोध के रूप में हुई है।इलाजरत सुबोध ने बताया कि वह गिट्टी तथा डस्ट का बिज़नेस करता है।कुछ लोगों ने व्यवसाय संबंधी बात करने के लिये उसे यहां बुलाया और फिर बोलेरो पर बिठाकर देव मोड़ से अंदर ले गये।वहाँ कुछ और लोगों को उन सबों ने बुला रखा था।बाद में सबों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और सोने की चेन तथा पास में रहे पैसे छीन लिये और अधमरा छोड़ भाग गये।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
बाइट- सुबोध कुमार सिंह,घायल व्यवसायी।



