:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
(फतुहा): शुक्रवार को फतुहा थाना में दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। घाटों पर पुरी व्यवस्था हो और चूंकि इस बार नदियों का जलस्तर काफी बढा हुआ है इसलिए अधिकारियों की ओर से पुरे इंतजाम को लेकर निर्णय लिए गए हैं. वहीं निजी नावों का अवैध परिचालन बंद रहेगा ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो. हर एक घाट पर स्थानीय गोताखोर और NDRF की टीम भी पुरी तरह से मुस्तैद रहेगी। वहीं पटाखे जो घातक है उनकी बिक्री व उपयोग पर पाबंदी रहेगी, इसका व्यापक इंतजाम प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी ताकि श्रध्दालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इस मौके पर डीएसपी फतुहा राजेश कुमार मांझी, थानाध्यक्ष फतुहा मुकेश कुमार मुकेश, अंचलाधिकारी फतुहा, बीडीओ, नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय गोप, समाजसेवी आशीष पटेल, बसंत पासवान, टीम सोशल सर्विस के अनिल राज, राजन पासवान, जदयू नेता अनुरोध कुमार, संजय कुमार व कई लोग मौजूद रहें!!



