BPSC मेंस और इंटरव्यू होली के दौरान, परीक्षा की होगी वीडियोग्राफ़ी

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा होने वाली 68 वे परीक्षा का मेंस और इंटरव्यू होली के दौरान अब वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी, ऐसा होने पर विचार किया जा रहा है, छात्रों का यह मानना था कि पीटी का एग्जाम निकालने के बाद मेंस और इंटरव्यू में लगातार घोटाले होते आ रहे हैं और यहां के अधिकारी कहीं ना कहीं से अवैध तरीके से छात्रों को चयनित कर उन्हें पास करवाने का काम किया करते हैं, छात्र नेता दिलीप आज अपने सहयोगियों के साथ बिहार लोक सेवा आयोग के कार्यालय में अधिकारियों से मिलने गए और कई बातें की इसमें यहां के अधिकारियों से की, अधिकारियों ने साफ तौर पर कई बातों को माना भी है और आने वाले 68 में बी पी एस सी के एग्जाम में मेंस और इंटरव्यू के दौरान सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डिंग की बात करने पर विचार करने की बात कही है, साफ तौर पर एग्जाम के समय में जो रिकॉर्डिंग होगी वह हर परीक्षार्थियों को भी भेजा जाएगा, ताकि परीक्षा हॉल में किसी तरह की अवैध प्रवेश या अवैध तरीके से एग्जाम्स में छेड़छाड़ की बात को सभी लोग देख सकें, ऐसा भी उन्होंने बात करने के लिए माना है,
हालांकि छात्र नेता दिलीप ने कहा है कि इस कार्यालय में जिस समय घोटाले होते थे और आज भी हो रहे हैं लेकिन वर्तमान में भी यहां पर वही अधिकारी हैं वही कर्मचारी जो अभी और पदोन्नति पाकर अच्छे पोस्ट पर चले गए हैं, तो ऐसी अनियमितता खत्म होने पर थोड़ा सवाल तो खड़ा हो ही जाता है, पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति अब होनी चाहिए ऐसी बात भी उन्होंने कहा है, और अगर फिर भी अनियमितता बरती जाएगी और किसी तरह से पेपर लीक या इंटरव्यू के दौरान अवैध तरीके से चयनित करने का मामला आएगा तो छात्र नेता दिलीप ने आंदोलन करने की बात कही है, छात्र नेता ने कहा है कि अब रात में भी रिकॉर्ड रूम में जो परीक्षा के आंसर शीट रखे जाते हैं या उससे संबंधित कोई भी कागजात रखे जाते हैं तो रात में रिकॉर्डिंग करने वाले कैमरे लगाए जाएंगे इससे कोई भी अगर इसके साथ छेड़छाड़ करता है तो वह पकड़े जाएंगे,

बाइट – छात्र नेता दिलीप

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें