रिपोर्ट-अनमोल कुमार
पटना सब जोन में ब्रह्माकुमारीज के द्वारा अनदेखा भारत साइकिल यात्रा के 10 दिन बाद बिहार शरीफ से होते हुए राजगीर, बोधगया ,गया शहर पटना के विभिन्न प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया गया । यह यात्रा बिहार शरीफ में 9 अक्टूबर 2022 को आरंभ किया गया।भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय एवं ब्रह्माकुमारीज के द्वारा चलाया जा रहा अनदेखा भारत साइकिल यात्रा के तहत पटना में आज मुंबई एवं राजस्थान से आई हुई ब्रह्माकुमारी प्रशांति लक्ष्मी बीके प्रवीणा बहन गीता बहन एवं स्थानीय सेवा केंद्र पटना जोन के मुख्य सेवा केंद्र की संचालिका बीके संगीता बहन एवं बिहार शरीफ से बीके अनूपमा बहन और 21 साइकिल यात्री जो बाल ब्रह्मचारी के साथ सैकड़ों भाई-बहन शामिल हुए । इस कार्यक्रम के द्वारा 10000 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए । यह यात्रा कंकड़बाग पटना से निकलकर जलान किला हाउस, गुरुद्वारा, बड़ी पटन देवी ,शीतला मंदिर कुम्हरार पार्क, पटना म्यूजियम तारामंडल एवं विभिन्न पर्यटन स्थलों , स्मारक , धरोहरों विरासत धार्मिक स्थलों पर गए ।क्योंकि भारतीय स्मारक अपनी सुंदरता के लिए विश्व भर में लोकप्रिय है ।भारत देश के बहु सांस्कृतिक भंडार और विश्व विख्यात विरासत आज भी विराजमान है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे स्थानों को सबकी नजरों में लाना है , जो सुंदर आकर्षित होने के बावजूद भी मशहूर नहीं है। इस अभियान में शामिल सभी बाल ब्रह्मचारी युवा भाई बहनों ने भाग लेकर अपने अंदर के मूल्यों को लोगों के बीच में प्रदर्शित करने का काम किया ।यह सभी साइकिल यात्री भारत को सुंदर एवं श्रेष्ठ बनाने के लिए पूर्व संकल्पित है।




