रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में ठगी,चोरी एवं छिनतई की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।कोई दिन ऐसा नहीं है कि शहरवासी इस मामले को लेकर परेशान नहीं है।स्थिति यह है कि नगर पुलिस एक घटना का उद्भेदन कर ही नहीं पति की दूसरा मामला सामने आकर पुलिसिया चूसती एवं गस्ती को धत्ता बताते हुए उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दे रही है।गुरुवार की रात नगर थाना के आजादनगर मुहल्ले में बेखौफ चोरों ने सात घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं रात के अंधेरे में आसानी से फरार हो गए।चोरों द्वारा घटना को इतनी निपुणता के साथ अंजाम दिया कि गृहस्वामियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।चोरी के वारदात की जानकारी शुक्रवार की सुबह मुहल्ले वालों को लगी जब सभी सोकर उठे।चोरी की घटना से क्षुब्ध मुहल्ले वालों ने पुलिस की सुस्ती पर जुबानी प्रहार किया।मुहल्लेवालो ने बताया कि दो दिन पूर्व भी घर के सामने से बाइक चोरी हो गई और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।उनका कहना है कि अभी दीपावली के समय में जुआ खेलने वालों की भरमार हो गई है और उनके द्वारा ही ऐसे घटना को अंजाम दिया जा रहा है।




