धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के ढाका शिकारगंज रोड़ में आजाद चौक के समीप अपाची सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा कर अंडा व किराना सामानों के थोक कारोबारी मो शमीम की दुकान से करीब चार लाख रूपये लूट लिया।
मोतिहारी में बेखौफ अपराधियो ने हथियार के बल पर अंडा के थोक दुकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने शहर के व्यस्त इलाके में पुलिस को चुनौती देते हुए व्यव्सायी को हथियार के नोक पर लेकर चार लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी सहित थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुच जांच में जुटी है ।दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से तीन अपराधी दिख रहे है ।जो हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे रहे है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अपराधियो की पहचान में जुटी है ।




