पटना- अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SSP ने सिपाही को भेजा जेल!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

मंगलवार 18 अक्टूबर को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ पुलिसकर्मी बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली करते देखे गये, इस वीडियो के वायरल होने के बाद पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को जाँच कर कारवाई के निर्देश दिये, ASP अरविंद प्रताप सिंह ने जब वीडियो की जाँच की तो पाया की उक्त वीडियो मरांची थानाक्षेत्र के शेरपुर गाँव के आसपास का है जिसमें, होमगार्ड के सिपाही लालबाबू राय, विजय राय और चालक सिपाही सुधीर कुमार अवैध वसूली करते नजर आ रहे थे, जाँच के उपरांत ASP ने तत्काल सिपाही लालबाबू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया जबकी इस मामले की भनक लगते ही सिपाही सुधीर कुमार और विजय राय फरार हो गये, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है, ASP अरविंद प्रताप सिंह ने सिपाही की गिरफ्तारी और जेल भेजे जानें की पुष्टि की है!

Join us on:

Leave a Comment