औरंगाबाद में सामने आई समलैंगिक प्रेम की खौफनाक दास्तां!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।आमतौर पर यह देखा जाता है कि दो विपरीत सेक्स के लोगों में ही प्रेम से संबंधित आकर्षण होता है और वे एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं और साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं।लेकिन औरंगाबाद में एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है।जहां एक लड़की किसी दूसरे लड़की से इतना प्यार करती है कि वह उसके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर पा रही है। नासरीगंज के एक लड़की को बारुण थाना क्षेत्र के एक दूसरी लड़की से प्यार हो गया। नासरीगंज वाली लड़की ने बताया की वह पिछले 2 वर्षों से एक दूसरे से प्यार करती थी।स्थिति यह हो गई की नासरीगंज वाली लड़की के इस प्रकार के व्यवहार से उसके परिवार वालों ने त्याग दिया।अब वह इधर उधर निजी फर्म में काम करके अपना जीवन चला रही है।लेकिन अब नासरीगंज वाली लड़की को बारुण वाली लड़की ने धोखा दे दिया और वह किसी दूसरे लड़के से प्रेम करने लगी।बारुण वाली लड़की के व्यवहार को देखकर नासरीगंज वाली लड़की बर्दास्त नही कर सकी और वह अपने प्रेमी लडकी से मिलने चली गई।लेकिन बारुण वाली लड़की को यह बात नागवार गुजरा जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर उसे झाड़ी में फेंक जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नासरीगंज के लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां की उसका प्राथमिक उपचार के बाद लड़की ने ने महिला थाने में पहुंची और अपने पूरे मामले की महिला थाना प्रभारी को दी की जिसके बाद पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment