प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय के सिमरिया गंगा धाम में आयोजित राज्यकीय कल्पवास मेले का निरीक्षण करने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा दल बल के साथ सिमरिया पहुंचे। संजय झा वोट से कल्पवास मेले और गंगा में बढ़ते का निरीक्षण किया। इस दौरान संजय झा ने कहा कि सीएम नितीश कुमार सिमरिया मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया है। यहां क्या सब समस्या है उसको देखने पहुंचे हैं इसके साथ ही सिमरिया गंगा धाम को हरकी पौड़ी के तर्ज पर कैसे विकास किया जा सकता है इसको लेकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर समझा जा रहा है। इसके साथ ही गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है इसको भी देखने पहुंचे हैं ताकि कल्पवासी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके निदान के लिए कल से ही काम शुरू किया जाएगा इसके साथ ही थर्मल से लेकर लख्मीनिया तक के सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक द्वारा मांग किया गया है इसका निरीक्षण किया जाएगा। मंत्री संजय झा ने कहा कि हालांकि आज से गंगा में जलस्तर में कमी शुरू हो गई है लेकिन कल्प वासियों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उसे दूर किया जाएगा। मंत्री संजय झा के साथ स्थानीय विधायक राजकुमार सिंह जिला अध्यक्ष रूदल राय, डीएम रोशन कुशवाहा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाईट- संजय झा, मंत्री बिहार




