कोईलवर में 256 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट

-कोईलवर चांदी रोड में मुर्गा फार्म के समीप मिनी पिकअप में 256 लीटर इंग्लिश शराब पुलिस ने किया जब्त। कोईलवर चांदी रोड में मुर्गा फार्म हाउस के समीप मिनी पिकअप में 256 लीटर अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त किया है। कोईलवर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए कोईलवर पुलिस ने मुर्गी फॉर्म के सामने लगी पिकअप गाड़ी पर छापेमारी की। मिनी पिकअप में गाड़ी के नीचे गुप्त तहखाना निर्माण किया गया था। उसी 265 लीटर टेट्रा पैक विदेशी शराब छुपाया गया था।पिकअप गाड़ी को देखने से थोड़ा सा भी नहीं लग रहा था कि उसमें शराब हो सकता है। पुलिस ने पिकअप के साथ एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।दोनों वाहनों को कोईलवर पुलिस ने जप्त कर लिया है । जप्त विदेशी शराब के गिनती की गई जिसमे फ्रूटी 8 पीएम 180ml का 16 सौ पीस गाड़ी के निचले हिस्से में तहखाने में बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस करवाई के बाद छानबीन सुरु कर दी है।हालांकि पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। 

Join us on:

Leave a Comment