आरा – अपहरण और हत्या मामले का खुलासा, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट

पिछले 13 अक्टूबर को दया नाम के एक बच्चे का अपहरण के बाद हत्या कर देने के मामले ने जहां एक तरफ पुलिस की नींद हराम कर दी थी वही पुलिस की तत्परता ने इस कांड का उद्भेदन कर लिया है ।इस कांड के उद्भेदन के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर घटना किन हालातों में किया गया। दया नामक बच्चे का सव कल आरा शहर के सटे जगजीवन हाल्ट के रेलवे लाइन के किनारे बरामद हुआ है जो काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गजराजगंज ओपी के हरीटोला गांव निवासी अशोक यादव के 12 वर्षीय पुत्र दया कुमार 13 अक्टूबर को अपने घर से बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बामपाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गया हुआ था.परीक्षा के दौरान ही दया कुमार का पड़ोस के गांव बामपाली निवासी शिवजी यादव के घर के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई.जिसके बाद से ही 12 वर्षीय दया कुमार गायब था.वही जब देर शाम किशोर घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला.जब पीड़ित परिजनों को किशोर के साथ स्कूल के पास मारपीट होने की भनक लगी तो परिजन शिवजी यादव के घर अपने बच्चे को ढूंढते हुए पहुंचे.जहां उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कल सुबह तक बच्चा आपके घर पहुंच जाएगा लेकिन आज जगजीवन हाल्ट के पास बच्चे का सव मिला जो काफी छत विछत था। पुलिस ने बच्चे के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है और फिंगरप्रिंट कराते हुए बच्चे की पहचान को लेकर एस एस एल की भी मदद ली है हालांकि इस घटना के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी जिसका खुलासा पुलिस ने कर लिया है। 
बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर) 

Join us on:

Leave a Comment