बेगूसराय में बाईक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मार दी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक बार फिर बेखोफ बाइक सवार बदमाशों ने सारे शाम एक ठेकेदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नगर थाना के सर्वोदय नगर मोहल्ले की है। बताया जाता है कि पेटी कांट्रेक्टर का काम करने वाले केशव कुमार अपने घर के पास दुकान पर खड़ा था तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोली केशव कुमार को लगी है। गंभीर हालत में केशव कुमार को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है । केशव को गोली किस वजह से मारी है यह स्पष्ट नहीं हुआ है । सरेशाम भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गया। बदमाश घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। बेगूसराय में लगातार बदमाशों के द्वारा बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।
बाइट- सुनील कुमार,घायल के चाचा

Join us on:

Leave a Comment