प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में तेज रफ्तार मारुति कार एनएच 31पर डिवाइडर पार करते हुए सड़क किनारे एक घर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया के पास एन एच 31 किनारे की है बताया जाता है कि खगरिया की तरफ से बेगूसराय की ओर जा रहा मारुति कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए एनएच किनारे घर से जा टकराई । हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार घर के दीवाल से टकरा कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने निकालकर इलाज के लिए बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है हालांकि दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि नालंदा जिले का रहने वाला दोनों मृतक हैं फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।




