धीरज कुमार की रिपोर्ट
शेखपूरा सदर अस्पताल में इन दिनों आलम यह है कि समय पर डॉक्टर नदारद रहते है उसी का एक उदाहरण आज देखने को मिला दरसल पूरा मामला शेखपुरा सदर अस्पताल का है जहाँ सदर प्रखंड के मनीऔरी गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी कंचन देवी प्रसव के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल आई थी लेकिन अस्पताल पहुंचते ही महिला को प्रसव पीड़ा अधिक हो गया और अस्पताल के मुख्य द्वार पर बच्चे को जन्म दे दिया हालांकि अस्पताल में कार्यरत नर्स वहाँ मौजूद थी और नर्स ने महिला को भरपूर सहयोग किया बच्चे को जन्म देने के बाद भी काफी समय तक महिला को वार्ड में शिफ्ट नही किया गया वही जब मीडिया की नजर इस पुरी घटना पर पड़ी तब अस्पताल में कार्यरत कर्मी उसकी देख रेख करने लगे, हालांकि महिला नर्स से पूछ-ताछ पर नर्स ने बताया की महिला का प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गया था इसलिए महिला कंचन देवी ने बच्चे को जन्म सदर अस्पताल के मुख्य द्वार स्थित जमीन पर ही दे दिया, हालांकि नर्स ने कहा है कि लड़की का जन्म हुआ और जच्चा बच्चा दोनो सही है अब उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है ।
बाईट:-महिला नर्स
बाईट:-डॉक्टर




