पंकज कुमार की रिपोर्ट
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे हमारा स्वच्छ-सुंदर गाँव अभियान अंतर्गत आज उप विकास आयुक्त परितोष कुमार के नेतृत्व में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय जहानाबाद के सभी कर्मचारियों द्वारा हाथ धोकर स्वच्छता की शपथ ली गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि हाथ धोने से 44% बीमारीयों से बचा जा सकता है सभी लोगो को प्रतिदिन साबुन से हाथ धोना चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों को भी साबुन से हाथ धोने हेतु प्रेरित करना है। आज के कार्यक्रम में उप विकास विकास आयुक्त परितोष कुमार, लेखा निदेशक पंकज कुमार घोष, वरीय उप समाहर्त्ता अमनप्रीत सिंह, जिला समन्वयक माधवेन्द्र कुमार, जिला सलाहकार ब्रजेश कुमार क्षमता वर्द्धन, सूचना शिक्षा व संचार,जिला सलाहकार, श्री पिंकु कुमार के साथ सभी जिला स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।




