संतोष तिवारी की रिपोर्ट
बिहार /मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा भारी मात्रा में कई सामान बरामद मौके से एक महिला डिटेन
मुज़फ़्फ़रपुर- जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के समीप किराए के मकान में चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई जब जुआ खेलने के कई सामान के साथ साथ करीब दो लाख से अधिक का केरोसिन तेल बरामद हुआ। पुलिस की छापेमारी की सूचना मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्बास को मिली वैसे ही वह भागने में कामयाब रहा लेकिन पुलिस ने मौके से एक महिला को डिटेन किया जिससे पूछताछ चल रही है कई सामान पकड़े जाने के बाद लोग आसपास में अचंभित है कि इतने बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी चल रही थी और उसके आर्मी केरोसिन तेल का अवैध कारोबार भी चल रहा था पूछे जाने पर सदर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर सट्टेबाजी चल रहा था सूचना के बाद छापेमारी की गई इस दौरान पुलिस को दो लाख से अधिक का केरोसिन तेल और जुआ खेलने का भारी मात्रा में कई सामान बरामद हुआ है मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है वही मौके से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
बाइट सत्येंद्र मिश्रा थानाध्यक्ष सदर थाना मुजफ्फरपुर




