लूट की घटना का महज 5 घंटे में खुलासा, 3 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

लूट की घटना के महज पांच घन्टे के अन्दर मोतिहारी पुलिस ने लूटे गये पीकअप को बरामद किया है। साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को दबोच लिया है। कोटवा और संग्रामपुर थाना के बीच मधुबनी डीह गांव के समीप कल दिन दहाडे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दिन के करीब सवा दो बजे मिली। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधी अपाची मोटरसाईकिल पर सवार होकर लूट की घटना को हतियार का भय दिखा कर अंजाम दिया था। मैजिक पिकअप को लेकर भाग रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया है। पिकअप पर दो अपराधी पकडे गये,जिनके पास से एक देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। पकडे गये अपराधियों की निशानेदेही पर पुलिस ने अपाची मोटरसाईकिल चला रहे अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधी पीपरा,संग्रामपुर और पकडीदयाल थाना क्षेत्र के निवासी है,जिनपर संगीन अपराध के मामले दर्ज है। एसपी डॉ. कुमार आशिष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बडे लूट की घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गये मैजिक पिकअप, अपाची मोटरसाईकिल,एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस और पिकअप के ड्राईवर से लूटे गये 35 सौ रुपये को बरामद किया गया है।
BYTE :___डॉ.कुमार आशिष,एसपी

Join us on:

Leave a Comment