मुजफ्फरपुर – संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती ने की आत्महत्या ।

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

हरिशंकर मनियारी में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती ने की सुसाइड पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बिहार /मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती ने घर के अंदर फंदे से झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। दरअसल मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी गांव की है जहां कल एक 17 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियो में फंदे से झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली आपको बता दें कि उक्त युवती की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनीयारी गाव निवासी मोहम्मद सोऐब की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातून के रूप में हुई है। वही सूत्रों की माने तो मृतक युवती के पिता और माता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है और उक्त युवती यहां अपने दादी के साथ रहती थी वहीं पढ़ाई को लेकर पिता के द्वारा डांटने को लेकर युवती ने खुदकुशी कर ली है। वहीं सूचना पर पहुंची मनियारी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही खबर लिखे जाने तक मृतका के मातापिता नही पहुंचे थे।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment