भागलपुर जदयू का भाजपा के विरुद्ध पोल खोल कार्यक्रम!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम के तहत जनता दल यूनाइटेड का एक दिवसीय धरना।

हाई कोर्ट की आदेशानुसार आरक्षण को लेकर नगर निकाय चुनाव को रद्द किया गया। जनता दल यूनाइटेड जिसका जिम्मेवार भाजपा को मान रही है। वही आज भाजपा की आरक्षण विरोधी नीति खिलाफ भागलपुर के समाहरणालय परिसर में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस संबंध में सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा के निर्देश पर ही हाई कोर्ट ने आरक्षण को लेकर चुनाव रद्द कराया है। इस मुद्दे को लेकर जनता दल यूनाइटेड के द्वारा बिहार के सभी जिलों में भाजपा के आरक्षण विरोधि नीति के खिलाफ पूरे बिहार में धरना कार्यक्रम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नगर निकाय के चुनाव में भाजपा के द्वारा आरक्षण विरोधी नीति खासकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के खिलाफ काम कर रही है उसके खिलाफ ही आज उसके विरोधी नीति के बारे में जनता को बताने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे भागलपुर जिला और प्रखंडों से जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment