प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में नवमी कक्षा की छात्रा का शव गांव के बाहर झाड़ी से बरामद किया गया है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है । आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को झाड़ी में फेंका गया है। छात्रा के गले पर जख्म के निशान है जिससे कहा जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। बताया जाता है कि धर्मपुर वार्ड नंबर 2 निवासी श्याम मालाकार की पुत्री नौवीं कक्षा की छात्रा सपना कुमारी रात 9 बजे खाना खा कर घर में सो गई थी जिसके बाद आज सुबह गांव के बाहर झाड़ी से उसका शव बरामद किया गया है। सपना घर से बाहर कब निकली कैसे निकली यह किसी को पता नहीं है। घटना की सूचना पर गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर सपना घर से कैसे निकली और उसकी हत्या किसने और क्यों की है।




