धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण जिले मोतिहारी के पिपरा थाना पुलिस ने अपने आप को संजीवनी बैंक का मैनेजर बताकर समूह के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले एक फर्जी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है पिपरा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली की एक फर्जी बैंक अधिकारी 4 दर्जन से अधिक महिलाओं से समूह बनाकर पैसे की वसूली कर महिलाओं को चकमा देकर फरार हो गया है , मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर फर्जी मैनेजर जितेंद्र कुमार महतो को गिरफ्तार किया है जिसके पास से महिलाओं से ठगे गए 67400 रुपये भी बरामद किया गया है वहीं पुलिस फर्जी बैंक अधिकारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाइट :—- ठगी की शिकार महिला




