धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के देवघर सुलतानगंज मार्ग के मदरिया पावर हाउस के समिप ट्रैक्टर व टेंपो में भीषण टक्कर होने से टेंम्पु मे सवार दर्जनों लोग हुये घायल| वही टेम्पु चालक विक्रम कुमार ने बताया कि बांका जिले के फुल्लीडुमर के इटहरी गाँव से दर्जनों लोगों को अजगैविनाथ मंदिर के उत्तरवाहनी गंगा स्नान कराते हुये गंगा में बच्चे का मुंडन करा कर घर वापस फुल्लीडुमर जा रहे थे| तभी देवघर मार्ग के मदरिया पावर हाउस के समिप ट्रैक्टर ने भीषण टक्कर मारने पर टेम्पु में सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गये| स्थानीय ग्रामीणों कि मदद से सुलतानगंज थाना पुलिस को खबर दिया । घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर कर दर्जनों घायल लोगों को एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया| डॉक्टर ने सभी घायलों का ईलाज करते हुये गंभीर लोगों मायागंज रेफर कर दिये है |जिसमें घायल आधा देवी, ऋषि राज, यश राज, कंचन देवी, वंदना देवी ,आयुष कुमार ,जयराम कुमार, जालंधर दास, अनिल दास , टेम्पु चालक विक्रम कुमार शामिल हैं |यह सभी बांका जिला के फुल्लीडुमर के इटहरी गाँव के रहने वाले हैं |डॉक्टर ने राधा देवी को गंभीर घायल देखते हुए मायागंज रेफर कर दिए गए हैं| पूरे घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है|




