कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग से पांच दिवसीय जीवन कौशल से संबंधित कार्यशाला
सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज भभुआ में मनोविज्ञान विभाग द्वारा पांच दिवसीय जीवन कौशल से संबंधित कार्यशाला Feel Happy: “I am a master of my thoughts ” का आयोजन 14 से 18 नवंबर को होगा। इस कार्यशाला को Indian Association of Clinical Psychologist के द्वारा sponsor किया गया है।इसे मनोविज्ञान विभाग में डॉक्टर अन्नपूर्णा गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस कार्यशाला में अनेक छात्र छात्राओं, शोधछात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर तेज बहादुर सिंह पूर्व HOD IHBAS उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला में देश के अनेक मनोवैज्ञानिक मानसिक स्वास्थ्य के समाधान और सकारात्मक मनोविज्ञान पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यशाला मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। मानसिक स्वास्थ्य के विकास में यह स्वस्थ व्यक्तियों के लिए कार्यशाला है और कोई भी 15 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति इसे कर सकता हैं। जीवन कौशल से संबंधित कार्यशालाओं का NAAC की मूल्यांकन के लिए भी पॉइंट मिलता हैं।




