बाल्मीकि जयंती पर विहिप और बजरंग दल ने किया समारोह का आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मोदफलपुर के द्वारा महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर पुरानी गुदरी, बहलखाना रोड, नगर निगम के वर्कशॉप परिसर में महर्षि वाल्मीकि जी के पूजन एवं सामाजिक समरसता सहभोज प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें दल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी भरतिया, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शंभू कुमार, रामेश्वर कुमार, राकेश पटेल,शशांक शेखर शुक्ला,सम्भु जी, जयेश सिंह, रवि पटेल, सिद्धार्थ जी, सोनू जी,रौशन जी ,हेमंत सिंह, जिला सह संयोजक विकास राय जी, सहित उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पूजा किया और बाल्मीकि समाज के लोगों को वाल्मीकि जी के जीवनी के बारे में बताया गया।दल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम बाल्मीकि समाज के लोगों के बीच करने का एक ही उद्देश्य था कि हमारे समाज के बीच चल रही छुआ-छुत मतभेद को अपने समाज से खत्म करना है और हमारा एक ही कहना है कि सर्वे हिंदू सहोदरा यानी कि सभी हिंदू एक है इसलिए कार्यक्रम को किया गया है। जय श्री राम

Join us on:

Leave a Comment