पाठशाला बनी मधुशाला,प्राचार्य ने अपना पल्ला झाड़ा।

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

लालगंज थाना क्षेत्र के युसुफपुर पंचायत के संसारो राम रत्ती उच्च विद्यालय के एक कमरे से भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब लालगंज पुलिस ने बरामद किया है। बताया गया है कि विद्यालय वित रहित है और विद्यालय के प्राचार्य पवन शुक्ला द्वारा सूचना दिया गया था कि कमरे का ताला बदला हुआ है। इस सुचना पर लालगंज थाने से पी एस आई ब्रजेश कुमार सिपाहियों के साथ विद्यालय में पहुंचे और ताला तोड़ कर कमरा खुलवाया तो पूरा कमरा विदेशी शराब के कार्टून से भरा मिला। तत्काल दो मैजिक पर सभी शराबों के कार्टून लाद कर लालगंज थाने लाया गया। इस मामले को लेकर विद्यालय के आस पास ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठी हो गयी थी। वही विद्यालय के प्राचार्य जवाब देने में सारा मामला नाईट गार्ड पर थोपते नजर आए। प्राचार्य महोदय का कहना था कि पूर्व में भी विद्यालय प्रांगण में शराब उतरने की सूचना दी जा चुकी है। लेकिन विद्यालय के कमरे से शराब बरामद होना संदेह की स्थिति पैदा कर रही है और कई तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। वैसे भी शिक्षा व्यवस्था तो ध्वस्त है ही विद्यालय के कमरे से शराब बरामद होना विद्यालय के ही कर्मी के मिली भगत की ओर इशारा कर रही है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस द्वारा जांच में क्या खुलासा होता है।

Join us on:

Leave a Comment