रातोरात आरा का सौरभ बना करोड़पति ड्रीम 11 पर टीम बनाकर जीते 1 करोड़!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पाण्डेय :-

आरा – किसका भाग्य कब किस कदर साथ दे दे ये कोई नही जानता और कौन कब राजा बन जाए कब रंक फकीर बन जाए ये भी किसी को नही मालूम। आज ऐसा ही रातोंरात राजा बन जाने का मामला आरा से आ रहा है जहां आरा के एक मामूली प्राइवेट ट्यूटर की किस्‍मत ऐसी बदली कि उनके बैंक खाते में रातोंरात पूरे 70 लाख रुपए आ गए। भोजपुर (आरा) जिले के चरपोखरी ठकुरी गांव के सौरभ कुमार ने क्रिकेट मैच से जुड़े ड्रीम-11 मोबाइल पर टीम सेट कर एक करोड़ रुपए जीत लिए। क्‍या आप जानते हैं कि सौरभ ने किन खिलाड़‍ियों से अपनी टीम बनाई थी? सौरभ ने मंगलवार की शाम भारत-आस्‍ट्रेलिया के बीच चल रहे 202-20 क्रिकेट मैच के लिए टीम सेट की थी। शाम को उन्‍होंने टीम सेट की। मैच खत्‍म होते ही रात को उनके मोबाइल पर एक करोड़ रुपए जीतने का मैसेज आया और बुधवार की सुबह 30 प्रतिशत टैक्‍स काटकर उनके बैंक खाते में 70 लाख रुपए आ गए। ऐसे में सबके मन में केवल एक ही सवाल है कि उन्‍होंने किन खिलाड़‍ियों को लेकर अपनी टीम बनाई। इसका जवाब खुद सौरभ ने ही दिया है। सौरभ ने बताया कि उन्‍होंने ड्रीम 11 मोबाइल एप पर इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी-20 सीरीज मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, गेंदबाज उमेश यादव को चुना था। वही ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी विकेट कीपर एम वार्डे, बल्लेबाज एस स्मिथ, टी डेविड, सी ग्रीन, गेंदबाज जे हेजली उड और नाथन इल्स पर बेहतर प्रदर्शन पर अपना भाग्य आजमाया था। इन सभी खिलाड़ियों द्वारा मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन के बदलौत रैंक 1 पर आने से उन्‍होंने एक करोड़ रुपये जीते हैं।

बाइट – 70 लाख जितने वाला युवक सौरव

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें